मॉडल थाना जफराबाद की कमान सम्भालते ही थानेदार ने कहा— पीड़ितों को परेशान करने वालों की खैर नहीं
रमेश चन्द्र यादव
जौनपुर। मॉडल थाना जफराबाद का चार्ज संभालते हुए नवागत थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने यह साबित कर दिया कि मॉडल थाने पर मॉडल दरोगा की ही जरूरत है। अपनी निष्ठा व ईमानदारी एवं सक्रियता का परिचय देते हुए उनहोंने क्षेत्रीय जनता व पीड़ितों में विश्वास जगा दिया कि हमारे रहते किसी पीड़ित को परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाना एवं जनता की रक्षा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
पत्र—प्रतिनिधि से हुई एक भेंटवार्ता के दौरान श्री दुबे ने कहा कि यदि कोई पीड़ित अपनी समस्या को लेकर आता है तो उसकी समस्या को सुनते हुए परेशान करने वाले के प्रति कर्यवाही की जायेगी। वहीं अपने मातहतों को दिशा निर्देश देते हुये कहा कि अपने क्षेत्र में निष्ठापूर्वक, ईमानदारी व सक्रियता के साथ ड्यूटी निभायेंगे। साथ ही यह भी कहा कि किसी निर्दोष आदमी को अनायास परेशान करता है तो उसके प्रति कार्यवाही करें। नवागत थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कहीं किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना होती है तो सूचना मिलते ही हम स्वयं घटनास्थल पर जाने का प्रयास करूंगा। वहीं गस्त के दौरान क्षेत्रीय जनता से कहा कि आप लोग किसी भी प्रकार की समस्या हो तो निर्भीक होकर हमें सूचित करें। हम यह खाकी वर्दी जनता की सुरक्षा के लिये ही पहने हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे रहते क्षेत्रीय जनता को कोई असुविधा नहीं होगी। वहीं अपराधियों को चेतावनी देते हुये कहा कि अपनी खैरियत चाहते हैं तो थानाध्यक्ष कमल नयन के नैन से दूर हो जायं। जिस उम्मीद और आशा के साथ पुलिस अधीक्षक ने हमें जफराबाद की कमान सौंपी है, हम उनके निर्देशों को पालन करते हुय उनके भरोसे और विश्वास को कायम रखते हुए हर संभव क्षेत्र की जनता की रक्षा और सुरक्षा करूंगा। साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
.jpg)







