Jaunpur News: भ्रष्टाचार एवं घोटाले के विरुद्ध 1877 दिनों से जारी है सत्याग्रह आन्दोलन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: भ्रष्टाचार एवं घोटाले के विरुद्ध 1877 दिनों से जारी है सत्याग्रह आन्दोलन


संजय शुक्ला

जौनपुर। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले, भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ चलाया जा रहा सत्याग्रह आन्दोलन 1877वें दिन भी जारी रहा। आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त के नेतृत्व में 9 अगस्त 2021 से चल रहे इस अनवरत धरने के माध्यम से भूमि अधिग्रहण में हुई अनियमितताओं और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया जा रहा है।

इस मौके पर यशवन्त गुप्त ने स्पष्ट किया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिंदुओं पर अडिग है और समस्या के समाधान तक जारी रहेगा। सत्याग्रह के दौरान सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई भीषण डकैती के अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई।

इस अवसर पर अजय शुक्ला, जय प्रकाश गुप्ता, उदय प्रताप सिंह, रामनगीना यादव, अमरेश पाण्डेय, प्रेम प्रकाश मिश्र, आदित्य नारायण शर्मा, नरेन्द्र गिरी, छेदी लाल साहू, बसन्त लाल मौर्य, उपेन्द्र श्रीवास्तव, विजय प्रताप सिंह, सजन यादव, डा. ज्ञान प्रकाश सिंह, विजय प्रकाश मिश्र, मेवा लाल यादव, नन्द लाल रावत आदि उपथित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!