Jaunpur News: व्यापार मण्डल ने यूपीआई मर्चेंट डिस्काउण्ट रेट को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: व्यापार मण्डल ने यूपीआई मर्चेंट डिस्काउण्ट रेट को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

केन्द्र सरकार को यह प्रस्ताव तत्काल वापस लेना चाहिये: दिनेश टण्डन

व्यापारियों पर थोपा गया यह नया कर स्वीकार नहीं: राधेरमण जायसवाल

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर प्रदेश के सभी मुख्यालय पर ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को व्यापारियों की समस्याओं को बताने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह को देकर आज ही प्रधानमंत्री कार्यालय भेजने का निवेदन किया।

ज्ञापन देते समय दिनेश टंडन ने बताया कि 15 अक्टूबर से प्रस्तावित यूपीआई मरचेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के संबंध में छोटे एवं फुटकर व्यापारियों की व्यावहारिक कठिनाइयों पर पुनर्विचार के लिए प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन दिया जा रहा है। यह प्रस्ताव डिजिटल भुगतान को नुकसान पहुंचाएगा केंद्र सरकार को यह प्रस्ताव तुरंत वापस लेना चाहिये।

नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने बताया कि कोई भी व्यापारी टैक्स अपने पास से नहीं देता उपभोक्ताओं से लेकर ही टैक्स देता है इस नए नियम से महंगाई भी बढ़ेगी और लोग डिजिटल पेमेंट्स से दूर भागेंगे व्यापारी हमेशा सरकार का सहयोग करता रहा है परंतु इस नए टैक्स का पूरी तरह विरोध करता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने कहा कि सरकार को छोटे मध्यम एवं फुटकर व्यापारियों पर पड़ने वाले एमडीआर के प्रभाव का पुनः व्यापक रूप से अध्ययन करना चाहिए। ऐसी व्यवस्था बनाई जाय जिससे डिजिटल भुगतान भी मजबूत रहे और छोटे व्यापारी पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी न पड़े।

प्रतिनिधिमंडल में जिला संरक्षक छब्बू लाल सोनकर, जिला उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि, मनोज साहू, विजय अग्रहरी, शिवम बरनवाल, आशीष गुप्ता, चंदन जायसवाल, हफिज शाह, गुलजारी लाल गुप्ता, शाहिद मंसूरी, राहुल साहू, अमर जौहरी, यशवंत साहू, संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!