Jaunpur News: समाजसेवी सुभाष चन्द्र यादव की तृतीय पुण्य स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: समाजसेवी सुभाष चन्द्र यादव की तृतीय पुण्य स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित


850 से अधिक मरीजों की हुई जांच, मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित

हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक कुमार यादव व रेडियोलॉजिस्ट डा. स्वाति यादव ने किया आयोजन

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। समाजसेवी सुभाष चन्द्र यादव की तृतीय पुण्य स्मृति के अवसर पर श्लोक फाउण्डेशन के तत्वावधान में राज बहादुर यादव पीजी कॉलेज गुलालपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, दवा वितरण व जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 850 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों की आवश्यक जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। उक्त आयोजन सुभाष चन्द्र यादव के पुत्र हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक कुमार यादव व रेडियोलॉजिस्ट डा. स्वाति यादव द्वारा किया गया। शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक कुमार यादव, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. स्वाति यादव, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अरुण आर. सिंह, इंटेंसिविस्ट एवं क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. रवि सिंह, न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल श्रीवास्तव, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजेश कन्नौजिया, मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेन्द्र यादव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र यादव, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक विश्वकर्मा, जनरल फिजिशियन डॉ. सतीश यादव, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति यादव ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से लोग स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याओं की जांच कर आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। आयोजकों के अनुसार पुण्य स्मृति के अवसर पर आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञताओं के चिकित्सकों की मौजूदगी से मरीजों को एक ही स्थान पर कई प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हुईं।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!