Jaunpur News: स्विस स्कूल आफ ब्यूटी व सलून का हुआ उद्घाटन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  स्विस स्कूल आफ ब्यूटी व सलून का हुआ उद्घाटन


महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बेहतर माध्यम: गिरीश चन्द्र

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बेहतर माध्यम ब्यूटिशियन का कोर्स है। कम खर्च में अपने स्किल को डेवलप कर महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सकती हैं। यह बातें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव ने कही। साथ ही आगे कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का यह ब्यूटी एकेडमी महिलाओ के लिए काफी सहायक सिद्ध होगा।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद की चेयरमैन मनोरमा मौर्य ने कहा कि यह एकेडमी युवतियों, महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार भी मुहैया करायेगा तथा लड़कियां एवं महिलाएं यहां पर कम पैसे में अच्छी पार्लर सर्विस का भी लाभ ले सकती है। दिल्ली से पधारे स्कूल के फाउंडर/सीईओ अरविंद मिश्रा ने कहा कि जौनपुर जैसे छोटे शहर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ब्यूटी एकेडमी के माध्यम से बहुत लोगों को लाभ मिलेगा।

इसके पहले मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटते हुये दीप प्रज्ज्वलित करके एकेडमी का शुभारंभ किया। तत्पश्चात एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद बैकंर ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मान किया। बैंकर परिवार की मुखिया विजयलक्ष्मी बैंकर, मधुसूदन बैंकर, प्रमोद बैंकर, शकुंतला बैंकर, रेनू बैंकर, शिल्पा बैंकर ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर नगर की सैकड़ों गणमान्य महिलाएं और सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!