Jaunpur News: दहेज हत्या के आरोप में पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: दहेज हत्या के आरोप में पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार


डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित पति समेत सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पूर्वाह्न थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में पुलिस ने तीनों आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार करने के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। डेहरी गांव निवासी 30 वर्षीय रागिनी की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

मित्तूपुर-पूरादरियाव निवासी मृतका की मां दुर्गावती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उनकी बेटी की शादी डेहरी गांव निवासी प्रदीप कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर रागिनी को प्रताड़ित करते थे। मृतका की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति प्रदीप कुमार, सास चमेला और ससुर रामचन्दर के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!