Jaunpur News: सात दिवसीय श्री गणेश पूजनोत्सव शुरू

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सात दिवसीय श्री गणेश पूजनोत्सव शुरू


वैभव वर्मा

जौनपुर। श्री गणेश चतुर्थी पर श्री गणपति पूजा महासमिति जौनपुर ट्रस्ट के निर्देशन में सोमवार से सात दिवसीय श्री गणेश पूजनोत्सव बड़े ही धूमधाम और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से विभिन्न पंडाल गुंजायमान हो गये। पंडालों में पूजन समितियों ने पूजन पुरोहित द्वारा मंत्रोचार भगवान गणेश की प्रतिमा की विधिवत स्थापना किया। पंडालो में मूर्ति स्थापना के बाद से आस—पास के इलाकों में काफी चहल पहल और बप्पा का दर्शन करने के लिए उत्साह देखा गया जहां काफी संख्या में महिला भजन कीर्तन करती देखी। शहर के रसूलाबाद, शीतला धाम चौकियां, ताड़तला, रूहट्टा, गुलर घाट, रासमंडल, आलमगंज, अहियापुर आदि स्थानों पर आकर्षक पंडाल बनाये गये जिनको आगे और भी साज सज्जा द्वारा बनाया जाएगा। यह जानकारी महासमिति के कोषाध्यक्ष विशाल खत्री ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!