Jaunpur News: श्री दुर्गा पूजा महासमिति ज्ञानेन्द्र दूबे को बनाया विधिक सलाहकार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: श्री दुर्गा पूजा महासमिति ज्ञानेन्द्र दूबे को बनाया विधिक सलाहकार


अजय पाण्डेय

जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक मण्डल व विशिष्ट सदस्य मण्डल के अनुमोदन पर अध्यक्ष मनीषदेव विक्रम एवं महासचिव मनीष गुप्ता ने दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र दूबे को महासमिति का विधिक सलाहकार बनाया है। श्री दूबे को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुये अंगवस्त्रम के साथ स्वागत किया। साथ ही महासमिति के दिशा निर्देश पर धार्मिक सेवा में तत्पर रहने की अपील किया। नवदुर्गा शिव मन्दिर नखास के प्रांगण में श्री दूबे को जिम्मेदारी सौंपने के दौरान मनीषदेव विक्रम, मनीष गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। वहीं जानकारी होने पर श्री दूबे के शुभचिन्तकों ने उन्हें बधाई देते हुये महासमिति के इस निर्णय की सराहना भी किया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!