Jaunpur News: पति की दीर्घायु के लिये सुहागिनों ने रखा हरितालिका तीज व्रत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पति की दीर्घायु के लिये सुहागिनों ने रखा हरितालिका तीज व्रत


बिपिन सैनी/मणि शंकर सैनी

चौकियां धाम, जौनपुर। पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर मनाया जाने वाला हरितालिका तीज पर्व सोमवार को शीतला चौकियां धाम में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। हरितालिका तीज पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं ने दिन भर निर्जला उपवास रखकर महादेव शिव एवं माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना किया। शाम होते ही व्रती महिलाएं शीतला चौकियां धाम पहुंचकर शीतला माता रानी की बड़े ही विधि विधान से तीज व्रत का पूजन किया।

Jaunpur News: पति की दीर्घायु के लिये सुहागिनों ने रखा हरितालिका तीज व्रत

वहीं तीज पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने स्नान कर नए वस्त्र धारण किए और सोलह श्रृंगार कर पूजा किया। पूजा के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती को फल, फूल, अक्षत, धूप-दीप सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर हरितालिका व्रत का पूजन किया। मन्दिर के बगल में स्थित शिव शक्ति महादेव मंदिर पर भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश की  विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!