विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेज़ी बाजार में दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती की पूर्व संध्या पर स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने किया।
शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यकता के अनुसार चश्मों का वितरण किया गया। साथ ही मोतियाबिंद से संबंधित जांच कर ऑपरेशन के लिए पात्र लोगों का पंजीकरण भी किया गया। जांच में मोतियाबिंद पाये जाने वाले जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन श्री सिंह के सहयोग से कराया जायेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, महामंत्री पीयूष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नौपेड़वा जनार्दन गौड़, श्यामराज सिंह, डॉ विकास सिंह, राघवेंद्र सिंह, कपिलमुनि मिश्रा, विकास सिंह, सौरभ सिंह, दुर्गेश सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। शिविर में हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
.jpg)







