Jaunpur News: इंडस टावर से लाखों के उपकरण चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us

 पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के समोधपुर स्थित इंडस टावर की साइट से अज्ञात चोरों ने टावर में लगे उपकरण चोरी कर लिए। मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इंडस टावर लिमिटेड के वाराणसी परिक्षेत्र में तैनात परिक्षेत्र सुरक्षा अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 7-8 सितंबर की रात समोधपुर स्थित कंपनी की साइट से अज्ञात व्यक्ति 4 नग लिथियम आयन बैटरी तथा दो मॉड्यूल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी कंपनी के टेक्नीशियन गोपाल तिवारी ने 112 नंबर पर सूचना देने के साथ ही तहरीर के माध्यम से थाने पर सूचना  दी थी। सुरक्षा अधिकारी ने आरोप लगाया कि संबंधित थाने पर सूचना देने के बावजूद प्रारंभ में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सरपतहां पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस घटना की छानबीन की जा रही है।


ads


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!