Jaunpur News: हजारों श्रद्धालुओं ने भादो छठ मेले में लगायी आस्था की डुबकी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: हजारों श्रद्धालुओं ने भादो छठ मेले में लगायी आस्था की डुबकी




चोटहिया जलेबी से लेकर कृषि यंत्रों की जमकर हुई खरीददारी

10 किमी में फैले मेले में 100 गांवों से पहुंचे श्रद्धालु

विरेन्द्र यादव/अजय विश्वकर्मा

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायख्वाजा बाजार में लगने वाला ऐतिहासिक भादो छठ मेला रविवार को सुबह 4 बजे से सूरजकुंड में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र सूरज कुंड में स्नान-ध्यान करने के बाद शिव बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। आस—पास के करीब 100 गांवों के अलावा आजमगढ़, अंबेडकरनगर समेत अन्य जिलों से भी श्रद्धालु और दुकानदार पहुंचे।

करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में फैले मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी थीं। गुड़ से बनी मिठाई, लकड़ी के सामान और बच्चों के खिलौनों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। लकड़ी से बने घरेलू सामान और आकर्षक खिलौने बच्चों के साथ बड़ों के लिये भी आकर्षण का केंद्र रहे। देर शाम तक मेले में चहल-पहल बनी रही।

भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सूरजकुंड के आस—पास बैरिकेडिंग कराई थी। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। कोइरीडीहा और सिद्दीकपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया। इससे मेले के आसपास जाम की स्थिति नियंत्रित रही।


डायवर्जन से यात्रियों को हुई परेशानी

भादो छठ मेले के चलते कोइरीडीहा चौराहे से बड़े वाहनों को इटौरी-चकवां-पतहना मार्ग से भेजा गया। इससे वाहनों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। सवारी गाड़ियों की आवाजाही भी प्रभावित रही। कुछ वाहन मेला स्थल से ही वापस लौट गये जबकि कई ने दूसरे मार्ग से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया। अतिरिक्त दूरी के कारण यात्रियों को अधिक किराया भी देना पड़ा।

मुन्नर राम इण्टर कालेज ने लगाया निशुल्क प्याऊ

हजारों लोगों ने भीषण गर्मी में नि :शुल्क प्याऊ स्टॉक पर पहुंचकर भीषण गर्मी में महिलाओ बच्चों ने आनन्द लिया। जगह-जगह लोगों द्वारा निशुल्क लगाया गया। प्याऊ स्टॉक पर पानी पीने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।


चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात

मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरायख्वाजा थाना प्रभारी राजेश सिंह और पूर्वांचल विश्वविद्यालय पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में जगह -जगह पुलिस महिला पुलिस पीएसी तैनात रही।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!