राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। खेतासराय—खुटहन मार्ग पर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में सोमवार को हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने कविता और विचारों के माध्यम से हिंदी भाषा की विशेषताओं और महत्ता पर प्रकाश डाला। हिंदी प्रवक्ता कैप्टन राजेश यादव ने 'हिंदी हमारी शान है, हिंदी हमारा हिंदुस्तान है' के माध्यम से हिंदी के प्रति सम्मान व्यक्त किया। प्रभात पांडेय ने कविता प्रस्तुत कर हिंदी की विशेषताओं को बताया। संदीप यादव, चंद्रशेखर मौर्य और ऋषिकेश कुमार भारती ने भी अपने विचार रखे।
भौतिक विज्ञान प्रवक्ता संतोष त्रिपाठी ने श्रीपाल सिंह क्षेम की कविता एक पल ही जिओ फूल बनकर जियो का भावपूर्ण पाठ किया। अखिलेंद्र उपाध्याय ने हिंदी की महत्ता बताते हुए स्वामी विवेकानंद के शिकागो अभिभाषण का उल्लेख किया। इस दौरान विकास पाल, बृजेश कुमार, शेर अली, आशुतोष गुप्ता, एनसीसी अधिकारी फर्स्ट ऑफिसर विनोद मिश्रा, प्रधान लिपिक अनिल सिंह, मनोज सिंह समेत सभी शिक्षक, कर्मचारी, बड़ी संख्या में छात्र—छात्राएं मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव ने किया। वहीं प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार जताया।
.jpg)







