Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने नशा उन्मूलन जागरूकता के लिये करायी मिनी मैराथन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने नशा उन्मूलन जागरूकता के लिये करायी मिनी मैराथन


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के ध्यक्ष अंजनी प्रजापति की अध्यक्षता में जेसीआई सप्ताह के अन्तर्गत नशा उन्मूलन पर जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत मिनी मैराथन का आयोजन किया। भण्डारी स्टेशन से कचगांव पड़ाव तक चले मैराथन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि जेसीआई जौनपुर द्वारा नशा मुक्त समाज के लिए मिनी मैराथन का आयोजन एक सराहनीय कार्य है और ऐसे कार्यक्रम इस समय कराने का बहुत जरूरत है तथा युवाओं को खेल से जोड़कर ही हम उन्हें नशे से बचा सकते हैं।

विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनीता सिंह ने कहा कि नशा आज समाज की सबसे बड़ी चुनौती है और जेसीआई का यह जागरूकता अभियान पुलिस प्रशासन के नशा उन्मूलन अभियान को मजबूती देगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने कहा कि जेसीआई जौनपुर सदैव रचनात्मक कार्यों में आगे रहा है। मिनी मैराथन के माध्यम से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि जेसीआई जौनपुर द्वारा आयोजित यह मिनी मैराथन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि युवा चेतना को जगाने का सशक्त माध्यम है जेसीआई सप्ताह के तहत ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने कहा कि हमारा उद्देश्य दौड़ के माध्यम से जौनपुर को यह संदेश देना है- "नशा छोड़ो, दौड़ लगाओ, स्वस्थ जौनपुर बनाओ"।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष क्रमशः शशांक सिंह, धर्मेंद्र सेठ, निवर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, सप्ताह अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, सह अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, सचिव सतीश जायसवाल, कोषाध्यक्ष ताहिर कादरी, विशाल तिवारी, सौरभ बरनवाल, संतोष अग्रहरि, सौरभ आर्य, श्रेष सेठ, भरत सेठ सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहे। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक/गहना कोठी के अधिष्ठाता/पूर्व अध्यक्ष विवेक सेठ मोनू रहे। अतिथियों का आभार सप्ताह चेयरमैन राजकुमार जायसवाल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अजयनाथ जायसवाल ने किया।


ये प्रतिभागी आये अव्वल, आयोजन समिति ने किया पुरस्कृत

प्रतियोगिता में गोलू यादव प्रथम विजेता आये। साथ ही द्वितीय विजेता वीरेंद्र यादव, तृतीय विजेता दीपक गौड़, चतुर्थ विजेता शिव ओम कश्यप और पंचम विजेता अशोक यादव रहे। इसके बाद विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। प्रथम विजेता को साइकिल, स्मृति चिन्ह, द्वितीय विजेता को मिक्सर ग्राइंडर, स्मृति चिन्ह, तृतीय विजेता को सीलिंग फैन, स्मृति चिन्ह तथा चतुर्थ एवं पंचम विजेता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!