Jaunpur News: फैमिली बॉन्डिंग डे पर रिश्तों की मजबूती पर हुई चर्चा

Aap Ki Ummid
follow us

 


जेसी सप्ताह के छठवें दिन खेतासराय के गुजराताल पर हुआ आयोजन

Jaunpur News: फैमिली बॉन्डिंग डे पर रिश्तों की मजबूती पर हुई चर्चा


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। जेसी सप्ताह के छठवें दिन सोमवार को खेतासराय स्थित गुजराताल में फैमिली बॉन्डिंग डे के रुप में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में परिवार के महत्व, आपसी प्रेम और रिश्तों को मजबूत बनाने को लेकर सदस्यों ने अपने विचार साझा किये।

जेसी सप्ताह चेयरमैन इकरार खान ने कहा कि परिवार जीवन की सबसे मजबूत नींव है। आपसी प्रेम, विश्वास और संवाद से परिवार में खुशहाली बनी रहती है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना बेहद जरूरी है। प्रोग्राम डायरेक्टर नीरज सोनी ने कहा कि परिवार के सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल और आपसी समझ रिश्तों को मजबूत बनाती है। इस तरह के कार्यक्रम लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने के साथ ही पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पूर्व अध्यक्ष अखलाक खान ने कहा कि परिवार के साथ बिताया गया समय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। नई पीढ़ी को परिवार के संस्कार और रिश्तों की अहमियत समझाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अध्यक्ष रविशंकर चतुर्वेदी, मंडल उपाध्यक्ष विनायक गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सरफराज इराकी, सचिव अखिलेश पांडेय, रजा हुसैन, कुशाग्र अग्रहरि, युवराज सोनी, मेवा लाल, रविंदर कुमार, राममूरत आदि मौजूद रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!