जौनपुर। डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ’विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत जनपद जौनपुर में टेªडवार मोची टेªड में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। आवेदन 7 सितम्बर तक ऑनलाइन वेबसाइट पर आवेदन करने के निर्देश दिये गये थे परन्तु पोर्टल पर आवेदन पूर्ण न होने के कारण अन्तिम तिथि 15 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। योजना की पात्रता शर्ते निम्नवत् हैः- आवेदन का पासपोर्ट साईज फोटो, बैंक पासबुक की छाया प्रति, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र की छाया प्रति, परम्परागत प्रमाण-पत्र, प्रधान/सभासद द्वारा प्रमाणित, आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। आवेदनकर्ता जनपद का स्थायी निवासी होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र में सम्पर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वरिष्ठ सहायक प्रमोद कुमार मो0नं0 6388820152 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Jaunpur News: आनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि बढ़ी
सितंबर 07, 2026
follow us
.jpg)






