तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में करीब 2 वर्ष 4 माह से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय द्वारा धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा भी जारी की जा चुकी थी। पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए श्यामू गौंड पुत्र रामभवन गौड, निवासी ग्राम बेसार थाना सुजानगंज को 28 सितंबर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना सुजानगंज में दर्ज मुकदमे में वांछित था। मामले में धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 308 एवं 304 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामभवन यादव, हेड कांस्टेबल मानस तिवारी, कांस्टेबल संजीव यादव, कांस्टेबल कमलेश यादव, रिजर्व महिला कांस्टेबल रुबी गुप्ता शामिल रहीं।
.jpg)






