Jaunpur News: विजय तिलक लगाकर 17 खिलाड़ियों को किया गया रवाना

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: विजय तिलक लगाकर 17 खिलाड़ियों को किया गया रवाना


कर्नाटक में आयोजित है 5वीं नेशनल कराटे चैम्पियनशिप

5 सितम्बर से खेली जायेगी प्रतियोगिता

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राष्ट्रीय चयनित 17 खिलाड़ी मंगलवार को कर्नाटक में जापान यामाबुकी सितो रियु कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 5वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए रवाना हो गये। वे केडी स्पोर्ट कराटे एकेडमी के खिलाड़ी हैं। यह प्रतियोगिता 5 से 6 सितंबर को होने जा रही है। रवाना होने से पूर्व आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर पर अभिभावकों द्वारा बच्चों को विजय तिलक लगाकर विदा किया। इस बाबत एकेडमी के संस्थापक कोच सोनू यादव ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने दिन-रात कड़ी मेहनत की है मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे बच्चे इस नेशनल चैंपियनशिप में अधिक से अधिक गोल्ड मेडल जीत करके केराकत और जौनपुर का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर डॉ. सुनील कनौजिया, योगेन्द्र कुमार, उमेश कुमार, अभिभावकों में शशी प्रकाश यादव, सुग्रीव मौर्या, देवेन्द्र प्रताप मौर्य, विजय सिंह, साहिल यादव, माधुरी पासवान, बृजेश यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी

केडी स्पोर्ट कराटे एकेडमी के चयनित खिलाड़ी की बात करे तो प्रिंस गिरी, भरत यादव, शिवा यादव, दिव्यांश सिंह, उत्कर्ष यादव, अभ्युदय मौर्य, सुमित पासवान, सूरज, कृष सेठ, सोनाली यादव, पायल चौहान, अनुष्का बेनवंशी, आंचल चौहान, शीलू पासवान, गीतिका बेनवंशी, अंशिका बेनवंशी व शालिनी मौर्या शामिल हैं।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!