शाहगंज, जौनपुर। अग्रहरि समाज के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर रामकुमार अग्रहरि ने अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने समाज की एकता, सम्मान, सेवा और विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए चुनाव में समर्थन की अपील की है। रामकुमार जी ने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर समाज के लोगों को साथ लेकर सामाजिक हित में कार्य करने, जरूरतमन्दों की सहायता और समाज के विकास के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। अभी अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं हुआ है, बल्कि रामकुमार अग्रहरि प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।
.jpg)







