Jaunpur News: सेवा संकल्प अभियान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सेवा संकल्प अभियान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित


सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। महाविद्यालय के तमाम छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करके सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये प्राचार्य प्रो. रणजीत पाण्डेय ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान व समसामयिक घटनाओं का नियमित अध्ययन करना चाहिये जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उन्हें लाभ मिले।

प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र शिवशंकर प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा कीर्ति तिवारी द्वितीय रहीं। तृतीय स्थान पर बीए पंचम सेमेस्टर की स्वाती यादव, बीएससी प्रथम सेमेस्टर के हर्षित शर्मा तथा बीए पंचम सेमेस्टर के अमन तिवारी रहे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. लालमणि प्रजापति तथा सह-संयोजक विकास यादव एवं जितेंद्र कुमार रहे।

इस अवसर पर डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. अविनाश वर्मा, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. अवधेश मिश्रा, डॉ. आलोक प्रताप सिंह, डॉ. वंदना, डॉ. विष्णुकांत त्रिपाठी सहित तमाम शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!