Jaunpur News: सुभाष चन्द्र यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सुभाष चन्द्र यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि


सरायख्वाजा, जौनपुर। समाजसेवी सुभाष चन्द्र यादव की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक कुकुड़ीपुर में मनायी गयी। आयोजित श्रद्धांजलि एवं सत्संग समारोह में चुनारगढ़ से आये नारद महाराज ने प्रवचन करते हुये कहा कि मानव तन बड़े सौभाग्य से मिलता है, इसलिये मनुष्य को अपने जीवन का सदुपयोग करते हुये अच्छे कर्म करने चाहिये और समाजसेवा के प्रति समर्पण एवं त्याग का भाव रखना चाहिये।

उन्होंने कहा कि लोगों की मदद करना और किसी भी क्षेत्र में सेवा भावना के साथ कार्य करना ही मानव जीवन की सार्थकता है। मानव जीवन अनेक योनियों के बाद प्राप्त होता है, इसलिये इसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। पिता परिवार का शिखर होता है और परिवार के पालन-पोषण तथा उन्नति के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर कर देता है। ऐसी पुण्यात्मा का संसार से जाना निश्चित रूप से दुखद होता है लेकिन उनके आदर्शों और स्मृतियों को अच्छे कार्यों के माध्यम से जीवित रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इसी क्रम में शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव एवं विधायक लकी यादव ने भी सुभाष चन्द्र जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुये उनके कार्यों की सराहना किया। सपा नेता डॉ. सूर्यभान यादव ने कहा कि समाजसेवी सुभाष चन्द्र जी ने ग्रामीण क्षेत्रों में कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना करके शिक्षा की अलख जगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनका योगदान निश्चित रूप से सराहनीय और अनुकरणीय है।

समारोह में प्रो राकेश यादव, प्रो. राज बहादुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश यादव ने भी सुभाष चन्द्र यादव के जीवन एवं उनके सामाजिक तथा शैक्षिक योगदान को याद किया। राजदेव यादव, सपा नेता दीपचन्द राम, राजेन्द्र सिंह, उदयभान मौर्या, सपा प्रवक्ता अमिक जमई, रविन्द्र मिश्रा, जितेन्द्र यादव, अशोक यादव, भीम यादव सहित तमाम लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया।

इस दौरान सुभाष यादव की स्मृति में उनके पुत्र विवेक यादव एवं डा. आलोक यादव ने समाजसेवा का संकल्प लिया। अन्त में सपा के वरिष्ठ नेता लालचन्द्र यादव लाले, डा. जितेन्द्र यादव एवं डा. अमित यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!