Jaunpur News: जनसेवा ही सबसे बड़ी राष्ट्र सेवा: अजय

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जनसेवा ही सबसे बड़ी राष्ट्र सेवा: अजय


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर संकल्प सेवा पखवाड़े के तहत मंगवार को शाहगंज सोंधी ब्लॉक परिसर में मेले का आयोजन हुआ जहां सभी विभाग की तरफ से स्टाल लगाये गये। बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार मंत्री गिरिश चंद्र यादव के प्रतिनिधि अजय कुमार ने सभी स्टालों का अवलोकन किया और आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व प्रतीकात्मक कुंजी वितरित किया।

अध्यक्षता कर रहे प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने कहा कि संकल्प अभियान जन सेवा से राष्ट्र सेवा की तरफ अग्रसर है। इसमें पत्र लाभार्थियों को कैम्प लगाकर योजनाओं का मौके पर लाभ दिया जा रहा है। साफ—सफाई सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मेले में कम्पोजिट विद्यालय सबरहद के छात्रों ने आकर्षक मॉडल बनाकर प्रदूषण व जल संरक्षण का संदेश दिया।

सीडीपीओ राजेश यादव ने विभागीय जानकारी दी तो सुपर वाइजर अनीता ने गर्भवती महिलाओं को फल देकर व बच्चों का अन्न प्रासन करवाया। स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। एडीओ कृषि धर्मेंद्र सरोज ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दिया। आपूर्ति निरीक्षक शिवशंकर यादव ने वंचित महिलाओं को राशन कार्ड वितरित किया। संदीप द्विवेदी ने समूह की महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन कमलाकांत मौर्य ने किया।

इस अवसर पर शाहगंज विधायक के प्रतिनिधि संतोष पांडेय, एडीओ पंचायत दीपक यादव, मण्डल अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, फार्मसिष्ट अशोक यादव सुल्तानी, अंकिता कुकरेजा, सन्नी कुमार, विजय गौंड, शैलेश मौर्य, मिर्ज़ा फैसल आदि मौजूद रहे। अंत में बीडीओ गजेन्द्र प्रताप सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!