परिवार सहित कस्बा में पसरा मातम
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग पर रविवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल स्थानीय नगर पंचायत खेतासराय के वार्ड संख्या 8 निवासी वकार कुरैशी (24) पुत्र सेराज कुरैशी की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वकार रविवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आस—पास के लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए जहाँ हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जिला मुख्यालय स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे जहां मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मंगलवार देर रात बारा स्थित बिना पुलिस को सूचना दिए मौला गाड़ा कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
.jpg)







