Jaunpur News: सेवा एवं अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं: डा. रणजीत

Aap Ki Ummid
follow us

स्काउट गाइड के प्रथम सोपान प्रशिक्षण में छात्राओं ने सीखे प्राथमिक उपचार, गांठ-बंधन और आपदा प्रबंधन के गुर

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। बालिका इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड के प्रथम सोपान प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षक अंबुज सिंह, निसार अहमद एवं नीतीश प्रजापति ने छात्राओं को स्काउट गाइड के नियमों एवं सिद्धांतों के साथ अनुशासन, सेवा भावना, प्राथमिक उपचार, गांठ एवं बंधन तथा विषम परिस्थितियों में धैर्यपूर्वक कार्य करने की विधियों का प्रशिक्षण दिया। छात्राओं ने पूरे उत्साह और सक्रियता के साथ प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य एवं पूर्व मुख्यायुक्त स्काउट गाइड जौनपुर डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि देश और समाज को विकसित प्रदेश की दिशा में आगे बढ़ाने में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्काउट गाइड प्रशिक्षण छात्राओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का विकास करता है। यह प्रशिक्षण केवल विद्यालय तक सीमित नहीं रहता, बल्कि जीवन की कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने और दूसरों की सहायता करने की क्षमता भी विकसित करता है।

विशिष्ट अतिथि सहायक जिला कमीशन डॉ. जेपी सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड का मूल उद्देश्य सेवा, अनुशासन और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना है। प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को टीम भावना के साथ कार्य करने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा आपदा जैसी परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने के तरीके बताये गये। विशिष्ट अतिथि राजीव एवं अशोक ने छात्राओं द्वारा किये गये कार्य प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रधानाचार्य सत्यभामा ने कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास में स्काउट गाइड प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सामाजिक जिम्मेदारी और सहयोग की भावना मजबूत होती है। विद्यालय शिक्षा के साथ छात्राओं को जीवनोपयोगी कौशल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने गांठ एवं बंधन, प्राथमिक उपचार, अनुशासन और विभिन्न सामूहिक गतिविधियों का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने स्काउट गाइड के सिद्धांतों एवं सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक शिव कुमार उपाध्याय, स्काउट गाइड शिक्षिका मीरा भारती, तारा गुप्ता, मंजू मिश्रा, पारुल सिंह, कनकलता अस्थाना, सुनीता सिंह, संगीता रानी पांडेय, गीता यादव, रेखा गुप्ता, रोशनी गुप्ता, अंजू यादव, दीपाली वर्मा, शशि यादव, शांति यादव, पूर्णिमा तिवारी, रीना सेठ, कहकशा अम्बरी आदि मौजूद रहीं। अंत में छात्राओं ने सेवा, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!