Jaunpur News: मारपीट में महिला समेत 4 घायल

Aap Ki Ummid
follow us

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। हालत गंभीर होने पर एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।करीमपुर खुर्द गांव में हुई मारपीट में फूलचंद मिश्र पुत्र जय नारायण घायल हो गए। वहीं मनवल गांव में हुई मारपीट में मुट्टुर पुत्र विजयी और ममता पत्नी अमर कुमार घायल हो गईं। इसके अलावा सुकरनाकला गांव में हुई मारपीट में किरन बिंद पत्नी प्रमोद को चोटें आईं। सभी घायलों को परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मुट्टुर को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!