शाहगंज में 50 शिक्षकों ने ली सदस्यता
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली के लिये 25 सितम्बर को लखनऊ में प्रस्तावित विशाल शिक्षक-कर्मचारी रैली को सफल बनाने हेतु अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव के नेतृत्व में सदस्यता, जागरूकता सहयोग अभियान निरंतर जारी है।
इसी क्रम में स्थानीय ब्लॉक के रानीमऊ न्याय पंचायत अंतर्गत पी.एम. श्री विद्यालय चकराज सहावे एवं प्राथमिक विद्यालय ढंढवारा कला सहित अन्य विद्यालयों में जनसंपर्क करके शिक्षकों को लखनऊ चलने के लिए आमंत्रित किया गया। रानीमऊ न्याय पंचायत से सक्रिय सदस्यों के रूप में ओम प्रकाश वर्मा, विनोद प्रजापति, कौशल सिंह, राम नवल यादव एवं विजय कुमार का चयन किया गया।
इस मौके पर अटेवा शाहगंज के तहसील अध्यक्ष डॉ. ध्रुवराज योगी ने कंपोजिट विद्यालय मनेछा के समस्त स्टाफ सहित लगभग 50 शिक्षकों को अटेवा की सदस्यता ग्रहण कराई और 25 सितंबर के ऐतिहासिक पेंशन आंदोलन के लिए जागरूक किया। उन्होंने न्याय पंचायत के समस्त अध्यापकों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। सभी साथियों ने एक स्वर में हूंकार भरी कि पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे।
.jpg)







