Jaunpur News: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की तस्वीरें दुनिया तक पहुंचाने वाले अरशद किये गये सम्मानित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की तस्वीरें दुनिया तक पहुंचाने वाले अरशद किये गये सम्मानित


सजावट कमेटियों ने इण्टरनेट मीडिया पर आयोजन को प्रचारित करने में योगदान के लिये किया सम्मान

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। खेतासराय नगर में आयोजित ऐतिहासिक दो दिवसीय जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की गतिविधियों और आकर्षक सजावट को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मो. अरशद को विभिन्न सजावट कमेटियों ने सम्मानित किया। कमेटियों ने उनके प्रयास को आयोजन की सकारात्मक तस्वीर लोगों तक पहुंचाने वाला बताया।

अंजुमन गुलमान-ए-अशरफ, मकदूमे सिमना और अंजुमन मोहम्मदिया की सजावट कमेटियों की ओर से पत्रकार मो. अरशद को सम्मानित किया गया। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि बदलते दौर में इंटरनेट मीडिया किसी भी आयोजन की जानकारी और संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन गया है। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के दौरान नगर की साज-सज्जा और आयोजन की तस्वीरें व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने से देश-विदेश में लोगों को यहां के जश्न से जुड़ने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास से धार्मिक आयोजन के साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी दूर तक पहुंचता है। आयोजन को इंटरनेट मीडिया पर प्रमुखता से सामने लाने में पत्रकार मो. अरशद की भूमिका सराहनीय रही। इसके लिए उन्हें सम्मानित करना कमेटी के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर अब्दाल अहमद अशरफी, तबरेज अशरफी, अरमान शेख, राहिल अंसारी, अरफात हुसैन, साकिब कुरैशी, मोहम्मद समीर, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद अयान, मोहम्मद साहिल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!