राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। जनपद में अपराध व अपराधियों को रोकथाम के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत खेतासराय पुलिस टीम ने रविवार को पारिवारिक विवाद के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में कार्यवाही किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत चालान कर संबंधित न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार बिंद पुत्र स्व. हरिलाल एवं संतोष यादव पुत्र रामदुलार यादव निवासी फरीदपुर के रूप में शामिल हैं । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय यादव, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र गिरी और कांस्टेबल शैलेश कुमार शामिल रहे। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
.jpg)







