Jaunpur News: दबंगों ने गरीब का शौचालय एवं बाउण्ड्री जेसीबी से ढहायी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: दबंगों ने गरीब का शौचालय एवं बाउण्ड्री जेसीबी से ढहायी


विरोध करने पर परिवार को जानमाल की धमकी, मुकदमा दर्ज

पंकज बिन्द

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के केवटली गांव में दबंगई का मामला सामने आया है। यहां पड़ोसियों ने एक गरीब महिला का शौचालय, बाउंड्रीवाल, नल और बिजली का तार जेसीबी मशीन से तुड़वा दिया। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने और मिट्टी में दफनाने की धमकी भी दी गई।

पीड़िता शकीना पत्नी अनवर ने महराजगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि यह घटना 31 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे हुई। आरोप है कि गांव के मुमताज, अली हसन पुत्र अब्दुल गफ्फार, नियाज, इरशाद पुत्र साबित अली, शैलू सिंह की जेसीबी लेकर उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने शकीना का शौचालय और बाउंड्री गिरा दी। घर के बगल में रखी बालू, ईंट और बिस्तर भी फेंक दिए। इसके अलावा घर के पास लगे जामुन, अमरूद और शीशम के पेड़ों को भी जेसीबी से उखाड़कर मिट्टी में दबा दिया गया।

जब मौके पर मौजूद पीड़िता की सास ने इस कार्रवाई का विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं और मारने के लिए दौड़ा लिया। उन्होंने धमकी दी कि अगर वे वहां दिखे तो पूरे परिवार को जान से मारकर उसी गड्ढे में मिट्टी के नीचे दफना देंगे। पीड़िता शकीना ने थाने में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। महराजगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!