Jaunpur News: चण्डी पाठ, श्री हनुमान चालीसा पाठ केन्द्र, शस्त्र पूजन की रूप—रेखा तय

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: चण्डी पाठ, श्री हनुमान चालीसा पाठ केन्द्र, शस्त्र पूजन की रूप—रेखा तय


अहिप, राबद सहित तमाम आयाम प्रमुखों ने रामजानकी मठ पर की बैठक

जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल सहित सभी आयाम प्रमुखों की बैठक नगर के गूलर घाट पर स्थित श्री रामजानकी मठ पर हुई। इस इस मौके पर आने वाले कार्यक्रम जैसे माई फ्रेंड गणेश, कन्या पूजन, चण्डी पाठ, श्री हनुमान चालीसा पाठ केन्द्र, शस्त्र पूजन सहित अन्य कार्यक्रम की योजना बनायी गयी। साथ ही रूप—रेखा तय करते हुये तमाम लोगों को अलग—अलग जिम्मेदारी भी दी गयी। वहीं उपस्थित सभी लोगों ने उक्त कार्यक्रमों में बच्चों सहित बड़ों से सहभागिता की अपील किया। उक्त अवसर पर राकेश श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष, रमेश मिश्र विभाग उपाध्यक्ष, रामप्रीति मिश्र फलाहारी महराज विभाग धर्माचार्य प्रमुख, अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अहिप, जितेन्द्र बहादुर सिंह चौहान जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, विवेक उपाध्याय, सचिन श्रीवास्तव जिला मंत्री, आजाद शुक्ल जिला उपाध्यक्ष अहिप, कृष्ण कुमार उपाध्याय, संतोष सिंह, रतन सिंह परमार, अरूण शुक्ल सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!