Jaunpur News: राजपूत एकता मंच की बैठक में सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया जोर

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: राजपूत एकता मंच की बैठक में सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया जोर


तरूण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अमाव गांव में 6 सितंबर को राजपूत एकता मंच की बैठक हुई। बैठक में सामाजिक एकता, युवाओं की सहभागिता, नशामुक्ति अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आलोक सिंह ने प्रत्येक बैठक में एक पौधा लगाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि “हर बैठक में एक पौधा, राजपूत एकता मंच के नाम” अभियान को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उपस्थित सदस्यों ने प्रस्ताव पर सहमति जताई।

संरक्षक विपुल सिंह ने सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर विचार रखे। प्रवीण सिंह विकास ने क्षेत्र की प्रतिभाओं को चिन्हित कर उन्हें सम्मानित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य अतिथि विमल प्रताप सिंह ने समाज के लोगों से संगठित होकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।

अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एवं रिंकू सिंह ने संगठन विस्तार तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश सिंह ने किया। संरक्षक एवं सेवानिवृत्त CISF अधिकारी कदमराज सिंह ने संगठन विस्तार में युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में योग्य प्रत्याशी के चयन की बात कही।

इस अवसर पर दिनेश प्रताप सिंह, रामदुलार सिंह, राजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह (रिटायर्ड आर्मी), बब्बू सिंह, उग्रसेन सिंह, रविंद्र सिंह, कमलेश सिंह, मुरारी सिंह, पप्पू सिंह, नीरज सिंह, आदर्श सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रघुवंश सिंह बबलू सहित तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक में पौधरोपण, नशामुक्ति, प्रतिभाओं के सम्मान और सामाजिक एकता को लेकर निरंतर अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!