Jaunpur News: जन्मेजय सोनी सर्वसम्मति से चुने गये सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जन्मेजय सोनी सर्वसम्मति से चुने गये सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष


कानपुर धर्मशाला में हुई महत्वपूर्ण बैठक

पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किया स्वागत

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के घास मंडी मार्ग पर स्थित कानपुर धर्मशाला में सर्राफा एसोसिएशन की बैठक हुई जहां सर्राफा कारोबारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से जन्मेजय सोनी को सर्राफा एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना।

बैठक की अध्यक्षता जवाहिर लाल सेठ ने किया जहां अध्यक्ष पद के लिए जन्मेजय सोनी के नाम पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने के बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों में खुशी का माहौल रहा और सभी ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।

नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करते हुए एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष गुलाब चंद ने उन्हें माला पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सचिन कुमार वर्मा ने भी माला पहनाकर जन्मेजय सोनी का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त अध्यक्ष जन्मेजय सोनी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही सभी व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। उन्होंने आपसी सहयोग और एकजुटता को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर संतोष सोनी, राजकुमार सेठ, सुनील सोनी, रवि सोनी, संजय सोनी, संजय सेठ, आदित्य सोनी, शिवम सोनी, प्रदीप सेठ, उमेश लाल, आशीष सोनी, महेंद्र प्रताप वर्मा, विनोद सोनी, रवि आर्या सहित सर्राफा एसोसिएशन एवं स्वर्णकार समाज के तमाम पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष जन्मेजय सोनी को बधाई दिया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!