मकान की दीवार एवं सामान क्षतिग्रस्त
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव में वर्षों पुराना नीम का पेड़ अचानक एक मकान के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से मकान की दीवार टूट गई और घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घर के अंदर बंधी भैंस भी पेड़ की चपेट में आकर हल्की चोटिल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी दुर्गावती यादव पत्नी राम सुधार यादव शनिवार सुबह घर के अंदर थीं। इसी दौरान लगातार चार दिन वे हो रही बारिश के बीच घर के बगल में स्थित नीम का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर मकान पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने की तेज आवाज से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पेड़ की चपेट में आने से मकान की दीवार टूट गई और घर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के दौरान घर के अंदर बंधी भैंस भी पेड़ की चपेट में आ गई और उसे हल्की चोटें आईं। घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद भैंस को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
.jpg)







