चित्रगुप्त धर्मशाला में हुई बैठक में सभी ने कहा— 51 सदस्यीय समिति बनेगी
जौनपुर। श्री चित्रगुप्त धर्मशाला में बैठक हुई जहां भगवान चित्रगुप्त शोभायात्रा निकालने का फैसला लिया गया। यह शोभायात्रा आगामी 11 नवम्बर को धूमधाम से निकाली जायेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने कहा कि पूर्व सांसद आरके सिन्हा हमेशा समाज की सेवा में लगे रहते हैं। श्री चित्रगुप्त धर्मशाला के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट, कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट और आनन्द शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि 11 नवम्बर को भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव के दिन रूहटा स्थित मंदिर और धर्मशाला में भव्य सजावट की जायेगी।
अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव और राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त सभी समाज के देवता हैं। कायस्थ एकता मंच के जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम, कायस्थ संघ अन्तर्राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा और राष्ट्रीय सचिव विनय श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि जिले के सभी कायस्थ संगठन 11 नवम्बर को भगवान चित्रगुप्त शोभायात्रा में शामिल होंगे।
संरक्षक बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, मेडिकल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव आदि ने कहा कि कायस्थ समाज किसी के बहकावे में नहीं आएगा। संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव और शोभायात्रा के प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर की 51 सदस्यीय कमेटी बनायी जायेगी। इसमें सभी समाज के लोग शामिल होंगे। इस कमेटी की घोषणा नवरात्र में होगी। संयोजक सरस चंद्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष मनोज अग्रहरी और प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र श्रीवास्तव सभी से विचार-विमर्श कर यह कमेटी बनायेंगे।
.jpg)







