Jaunpur News: लायन्स इण्टरनेशनल की रीजन मीटिंग सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: लायन्स इण्टरनेशनल की रीजन मीटिंग सम्पन्न


जौनपुर। लायन्स इण्टरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321E के अन्तर्गत रीजन (M) 2026-27 की रीजन मीटिंग हुई जहां जोन चेयरपर्सन M-1 डॉ. राकेश मौर्य, जोन चेयरपर्सन M-2 संजीव साहू एवं रीजन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि की गरिमामयी उपस्थिति रही। रीजन चेयरपर्सन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लायन्स क्लब जौनपुर, जौनपुर ‘सूरज’, जौनपुर ‘गोमती’, जौनपुर ‘पवन’, शाहगंज ‘स्टार’, जौनपुर ‘रॉयल’, जौनपुर ‘क्षितिज’, शाहगंज ‘खुशबू’ के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने सहभागिता किया।

कार्यक्रम का संचालन सै. मो. मुस्तफा ने किया। बैठक में लायन्स इण्टरनेशनल के सेवा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, क्लब गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता तथा आगामी सेवा कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करने पर विचार-विमर्श किया गया। रीजन चेयरपर्सन ने सभी साथियों का स्वागत करते हुये आपसी समन्वय, सेवा भावना एवं टीमवर्क के माध्यम से रीजन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। इसके पहले संस्था के ध्वज वंदन, दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अन्त में आभार व्यक्त करते हुये रात्रि भोज के साथ कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

रीजन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि का प्रयास सराहनीय

शाहगंज नगर का गौरव बढ़ाते हुये रीजन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि ने शाहगंज से सुनियोजित एवं प्रभावी प्रयासों के साथ जौनपुर में रीजन मीट का आयोजन कराया। कई दशकों के बाद जिले में इस स्तर की रीजन मीट आयोजित होने से लायंस परिवार में विशेष उत्साह एवं गौरव का वातावरण रहा।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!