गया पहलवान धर्मापुर ने राजेश गाजीपुर को चित करके जीती बाजी
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के करौदी गांव में तीज पर स्व0 राम सामुझ सिंह दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। हर वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए आयोजित इस दंगल में जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी समेत आस—पास के क्षेत्रों से पहुंचे करीब तीन दर्जन पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कुश्ती के दौरान पहलवानों के दांव-पेंच पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
दंगल का सबसे चर्चित मुकाबला गया पहलवान धर्मापुर और राजेश पहलवान गाजीपुर के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने अखाड़े में अपनी ताकत और कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। काफी देर तक चले मुकाबले के बाद गया पहलवान धर्मापुर ने शानदार दांव लगाते हुए राजेश गाजीपुर को चित कर दिया। मुकाबला जीतते ही दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से अखाड़ा गुंजायमान कर दिया।
इसी क्रम में राज बहादुर यादव ने रवि यादव वाराणसी को पराजित किया। राज बहादुर यादव ने गाजीपुर के बल्ला पहलवान को भी चित कर अपनी कुश्ती प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं भोलू पहलवान जौनपुर ने मनोज गाजीपुर को, गोलू गड़वारा ने वीरेंद्र यादव वाराणसी को, सुजीत ने अभिनव को, धीरज ने राम को, लाल ने शुभम को तथा सुजीत ने अरुण को हराकर अपनी कुश्ती में जीत दर्ज किया।
इसके अलावा ओसामा ने मोहम्मद मेराज को, मोहम्मद साविर ने राज को पूर्णमासी राजभर प्रधान, मोनई राजभर, अमरदेव, सुरेंद्र, अनिल सिंह, अमित राजभर, विनोद राजभर उर्फ गुड्डू, वीरेंद्र, दुबे लाल, अरविंद उर्फ कप्तान, नगद नारायण सिंह,सोनू, नंद लाल, समर राजभर, नीरज, लल्लन आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ0 राजेश राजभर ने किया। रेफरी दालसिंगार और कन्हैया लाल राजभर ने किया। स्कोरर अनिल कुमार ने किया।
इस दौरान मेले का भी आयोजन हुआ जहां भारी मात्रा में महिलाएं बच्चे ने आवश्यक सामान खरीदें। अंत में राजेश राजभर ने आये सभी लोगों को आभार व्यक्त करते हुए समापन की घोषणा किया।
.jpg)








