चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लायंस क्लब शाहगंज खुशबू द्वारा पुराना चौक स्थित पंडाल में प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन को प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य किया गया। क्लब के इस पुनीत सेवा कार्य की सराहना करते हुए मनीष अग्रहरि रीजन चेयरपर्सन ने क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुये कहा कि सेवा के माध्यम से पर्व की खुशियां बांटना ही सच्चे अर्थों में मानवता की सेवा है।
उन्होंने क्लब की अध्यक्ष दिव्या गुप्ता, सचिव डॉ. सौम्या अग्रहरि, कोषाध्यक्ष नेहा गुप्ता, दीपिका गुप्ता सहित समस्त पदाधिकारियों को इस सराहनीय पहल के लिए साधुवाद दिया। साथ ही कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से लायंस क्लब शाहगंज खुशबू इसी प्रकार सेवा, समर्पण एवं मानवता के कार्यों के माध्यम से समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश देता रहे। उन्होंने सभी लायन साथियों के उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना किया।
.jpg)







