चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब शाहगंज खुशबू द्वारा शिक्षकों को सम्मानित करके गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता, सम्मान एवं आदर की भावना व्यक्त की गई। कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष लायन दिव्या गुप्ता के निजी निवास पर सादगीपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में आयोजित हुआ। शिक्षकों के समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए कहा गया कि गुरु का सम्मान ज्ञान, संस्कार और एक सशक्त समाज के निर्माण का सम्मान है। कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की सराहना करते हुए मनीष अग्रहरि रीजन चेयरपर्सन ने कहा कि शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान करना अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने क्लब की अध्यक्ष दिव्या गुप्ता, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित क्लब की पूरी टीम को इस गरिमामयी आयोजन के लिए बधाई दिया। लायंस क्लब शाहगंज खुशबू इसी प्रकार सेवा, सम्मान एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित करता रहे, यही शुभकामना है।
.jpg)







