विनय शर्मा
डोभी, जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय एक्लखी मंदूपुर उमरी में बीती रात चोरों ने कमरे की पिछे दीवाल में सेंध मारकर कार्मशियल गैस सिलेंडर, चूल्हा, घरेलू सिलेंडर, भगोना, 3 ड्रम, 3 बाल्टी, 2 कूकर, बच्चों की थाली, गिलास सहित अन्य बर्तन और खाद्यान्न पर हाथ साफ़ कर दिया। चोरी की जानकारी तब हुई जब विद्यालय के अध्यापक सुबह विद्यालय खोलने गये तो देखा जिस कमरे में मिड डे मिल का सामान रखा था, उस कमरे की दीवाल टूटी है तो कमरे के अंदर जाकर देखा तो गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन, खाद्यान्न सब गायब था। विद्यालय की प्रधानाध्यापक नीलम सिंह द्वारा लिखित सूचना चंन्दवक पुलिस दे दी गई है जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.jpg)






