Jaunpur News: बकाया पैसा मांगने पर युवक को पीटा, जानमाल की धमकी

Aap Ki Ummid
follow us

सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के किरतापुर उसरहिया गांव निवासी एक युवक को उधार का पैसा मांगने पर मनबढ़ ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उक्त गांव निवासी आकाश यादव पुत्र अशोक यादव मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। उसने बगल के सरैयां गांव निवासी विवेक गिरी को उसने 13 हजार रुपये उधार दिए थे। सोमवार की रात जब आकाश यादव अपना बकाया 13 हजार रुपया विवेक गिरी से मांगने के लिए गया तो विवेक गिरी ने गाली-गलौज शुरू कर दिया और आकाश यादव के साथ मारपीट की जिससे आकाश यादव घायल हो गया।

विवेक गिरी ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को दोपहर में आकाश यादव द्वारा दी गई नामजद तहरीर पर उसका मेडिकल मुआयना कराकर सरैयां गांव के विवेक गिरी पुत्र नागेंद्र गिरी के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!