शैक्षिक सेमिनार ज्ञानवर्धक व वैज्ञानिक एवं तार्किक दृष्टिकोण को विकसित करता है: डॉ. जुल्फेकार
अजय पाण्डेय/बृजेश यादव
मल्हनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नूरुद्दीन खां गर्ल्स पी०जी० कॉलेज अफलेपुर में जन्तु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विषय पर शैक्षिक सेमिनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विज्ञान के विभिन्न आयामों से परिचित कराते हुए उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं विषय के प्रति रुचि विकसित करना रहा।
सेमिनार के मुख्य वक्ता डॉ राजीव त्रिपाठी वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष राजा हरपाल सिंह कॉलेज सिंगरामऊ ने जन्तु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किया। उन्होंने छात्राओं को विषय के व्यावहारिक पक्ष, वर्तमान समय में इसके महत्व तथा उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान की संभावनाओं से अवगत कराया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जुल्फेकार खान ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक सेमिनार विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ उनके वैज्ञानिक एवं तार्किक दृष्टिकोण को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंत में प्राचार्य डॉ. जुल्फेकार खान ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज सेमिनार का आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। उपस्थित छात्राओं में निधि यादव, खुशी, श्वेता, मुस्कान सोनी, सुमन यादव एवं तान्या गुप्ता ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. विनोद सिंह, डॉ. अरविंद प्रजापति, मो. असहाब, आफरीन, तराना सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
.jpg)








