Jaunpur News: सुभाष चन्द्र यादव की पुण्य स्मृति में हुआ भव्य दंगल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सुभाष चन्द्र यादव की पुण्य स्मृति में हुआ भव्य दंगल




70 से अधिक पहलवानों ने दिखाये दांव-पेंच

शुभांशू जायसवाल/विरेन्द्र यादव

जौनपुर। समाजसेवी सुभाष चन्द्र यादव की तृतीय पुण्य स्मृति पर रविवार को कुकुड़ीपुर में भव्य दंगल मुकाबले का आयोजन हुआ। दंगल का आयोजन सपा नेता विवेक यादव एवं हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक यादव ने किया। प्रतियोगिता में जिले के साथ विभिन्न जनपदों और अन्य राज्यों से आये पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया।

दंगल मुकाबले में हरियाणा, दिल्ली, बलिया, बस्ती, बहराइच, मिर्जापुर, गाजीपुर सहित कई जिलों से आये 70 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। अखाड़े में पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। एक के बाद एक रोमांचक कुश्तियों ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

विवेक यादव एवं डॉ. आलोक यादव ने बताया कि दंगल का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल को प्रोत्साहित करने के साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और पिता जी की स्मृतियों को जीवंत रखना है। आयोजन के दौरान पहलवानों ने अपनी शारीरिक क्षमता, दांव-पेंच और खेल भावना का परिचय दिया।

दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अखाड़े के आसपास दर्शकों की भीड़ बनी रही और विभिन्न मुकाबलों को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। आयोजकों की ओर से पहलवानों एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर लालचंद यादव, जितेंद्र यादव, अमित यादव, कृष्णा यादव, आशीष यादव, रतन यादव, रिशू यादव, प्रदुम्म यादव सहित तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!