Jaunpur News: नाथुपुर ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह के जरिये सफल हुआ आरआरसी मॉडल

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: नाथुपुर ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह के जरिये सफल हुआ आरआरसी मॉडल

 

सफलता की कहानी

बीके सिंह

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड की ग्राम पंचायत नाथुपुर ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में प्रभावी पहल करते हुए रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) के संचालन को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर एक सफल मॉडल प्रस्तुत किया है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अंतर्गत संचालित इस पहल से गांव में नियमित कूड़ा संग्रहण एवं कचरा प्रबंधन के साथ स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के लिए आजीविका का अवसर भी सृजित हुआ है।

आरआरसी के संचालन की शुरुआत ग्राम पंचायत द्वारा केंद्रीय वित्त आयोग के टाइड फंड से ई-रिक्शा एवं आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था के साथ किया गया लेकिन यह नियमित रुप से संचालित नहीं हो पाया, क्योंकि नियुक्त व्यक्त का इस कार्य से आय या प्रेरणा का सीधा सम्बन्ध नहीं था। ऐसे में वह व्यक्ति केवल एक कर्मी बनकर रह गया जिसकी ग्राम पंचायत पर आर्थिक निर्भरता थी जिसके कारण कुछ समय बाद केन्द्र निष्क्रिय हो गये। तत्पश्चात प्रयास हुआ कि ग्रामवासियों एवं दुकानदारों से शुल्क लेकर कूड़ा एकत्र कर आरआरसी चलाया जाय लेकिन यह माॅडल भी दीर्घकालिक रुप से सफल नहीं हो सका, क्योंकि नियमित भुगतान में असहमति एवं सहभागिता की कमी सामने आई।

इस व्यवस्था से जहां गांव की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत हुई है, वहीं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को कचरे से आय सृजन का व्यावहारिक अवसर मिला है। ग्रामीणों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है और कचरा पृथक्करण एवं नियमित कूड़ा संग्रहण अब दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनता जा रहा है। नाथुपुर ग्राम पंचायत का यह प्रयास कचरा प्रबंधन को आजीविका से जोड़ते हुए ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता, जनभागीदारी और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत करता है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!