Jaunpur News: सड़क किनारे खड़े आटो में टक्कर मारकर पलटा तेज रफ्तार ऑटो, 5 घायल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सड़क किनारे खड़े आटो में टक्कर मारकर पलटा तेज रफ्तार ऑटो, 5 घायल


सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर जहरूद्दीनपुर गांव के पास सोमवार देर शाम तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार को टक्कर मारते हुए सामने से आ रही कार से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जहरूद्दीनपुर गांव निवासी ऑटो चालक सुजीत कुमार पुत्र सुरेश अपना ऑटो सड़क किनारे खड़ा कर गांव के ही जसवंत सहित एक अन्य युवक से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान सूरापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने खड़े ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद आगे जा रहे बाइक सवार को टक्कर मारते हुए सामने से आ रही कार से बचने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सुजीत कुमार और जसवंत घायल हो गये। पलटे ऑटो में सवार नवाबाद गांव निवासी जय प्रकाश पुत्र रामचेत तथा गोहटा गांव निवासी चालक अजीत कुमार पुत्र फूलचंद गंभीर रूप से घायल हुए। बाइक सवार को भी चोट आई, लेकिन वह प्राथमिक उपचार के बाद घर चला गया।

सुजीत और जसवंत को सराय मोहिउद्दीनपुर के निजी अस्पताल, जबकि जय प्रकाश व अजीत को शाहगंज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चालक नशे में था और वाहन लहराते हुए चला रहा था। बताया गया कि हादसे से करीब एक घंटे पहले यही ऑटो सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को भी टक्कर मारते-बचते बचा था। पुलिसकर्मी ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करा दिया। चौकी प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!