Jaunpur News: विश्व हिन्दू परिषद सुजानगंज ने मनाया स्थापना दिवस

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: विश्व हिन्दू परिषद सुजानगंज ने मनाया स्थापना दिवस


तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राधा कृष्ण मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सुजानगंज प्रखंड कार्यकारिणी द्वारा संगठन की स्थापना दिवस के संदर्भ में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद दिनेश मिश्रा, मुख्य वक्ता जिला मंत्री महेंद्र प्रताप, प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रताप व श्याम शंकर पांडेय, तरुण चौबे ने राम दरबार के सम्मुख दीप प्रज्वलित करते हुये एकात्मता मंत्र एवं विजय महामंत्र उच्चारण के साथ किया।

तत्पश्चात मुख्य वक्ता महेंद्र प्रताप ने कहा कि वर्तमान में हिंदू समाज में एकात्म भाव की सर्वाधिक आवश्यकता है। हमें जाति में नहीं, अपितु एकजुट होकर अपने को हिंदू होने में गर्व करना चाहिए। इसके पहले श्याम शंकर पांडेय ने कहा कि सभी हिन्दू आपस में सहोदर भाई हैं। ऐसा भाव अपने हृदय में धारण करने का आवाहन किए। अंत में जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं को अपना आशीर्वचन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रताप एवं संचालन प्रखंड मंत्री संतोष मौर्य ने किया। इस अवसर पर जिला समरसता प्रमुख सौरभ मिश्रा, लाल बहादुर गौतम, मनोज सिंह, आदित्य कुमार, देवेंद्र सिंह, शिवम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!