शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित बसन्ती देवी आईटीआई में मदरसन कम्पनी द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में छत्तीसगढ़, बिहार, जौनपुर, बनारस, अयोध्या, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर सहित विभिन्न जनपदों से आये अभ्यर्थियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में लगभग 110 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें से 60 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया गया।
इस मौके पर कम्पनी के एचआर प्रतिनिधि विश्वनाथ ने कम्पनी की कार्यप्रणाली, कार्यस्थल सुविधाओं एवं भविष्य की सम्भावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही कहा कि चयनित अभ्यर्थियों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच है जिन्हें कम्पनी द्वारा 25,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।
इसी क्रम में संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्र ने दूर-दराज से आये अभ्यर्थियों की हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम का संचालन विकास जायसवाल ने किया। इस अवसर पर ईश नारायण मिश्र, राजेश यादव, सुरेन्द्र प्रजापति, कमलेश यादव, अजीम, रतन भंडारी, कन्हैया सहित अन्य तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)







