Jaunpur News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान समारोह-2026 का हुआ आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान समारोह-2026 का हुआ आयोजन


राज्यमंत्री एवं विधान परिषद सदस्य ने पात्रों को दिया टूल किड एवं प्रमाण पत्र

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया के मार्गदर्शन में उद्योग विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान समारोह-2026 का आयोजन कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में हुआ जिसके मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0, एक जनपद-एक उत्पाद योजना पर आधारित वीडियो आकर्षण का केन्द्र रहा। लखनऊ से मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री जी पर आधारित वृत्तचित्र “कर्मयोग-एक अंतहीन यात्रा“ जिसे दर्शक दीर्घा में उपस्थित जनसमूह ने सराहा। राज्यमंत्री जी ने भगवान विश्वकर्मा की महिमा और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि भगवान विश्वकर्मा केवल पौराणिक पात्र नहीं, बल्कि सृष्टि के प्रथम शिल्पकार, इंजीनियर और सृजन के वास्तविक देवता हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए ही एक समृद्ध और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण सम्भव है।

विधान परिषद सदस्य ने प्रदेश एवं देश के विकास मॉडल पर प्रकाश डालते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याणकारी सोच तथा अंत्योदय के विजन की विस्तार से सराहना किया। इसके पहले अतिथिद्वय ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत दर्जी ट्रेड में रोशनी यादव, गीता, मधुबाला, आरती, चन्द्रकला, राजमिस्त्री ट्रेड में राजेश मौर्या, बलिहारी, धर्मराज, कुम्हार ट्रेड में गुड्डू को उन्नत टूल किट एवं प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। साथ ही विभिन्न ऋण योजनाओं के अन्तर्गत कुल 6 लाभार्थियों क्रमशः एक जनपद एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.) योजना में मो० अलीम कुरैशी को 10 लाख, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में कर्रार हुसैन 10.00 लाख, एक जनपद एक व्यंजन (ओ.डी.ओ.ओ.सी.) योजना के अन्तर्गत आकाश अग्रहरी 16 लाख, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत रतन लाल प्रजापति, अवधेश मौर्या एवं संजीव विश्वकर्मा को 5-5 लाख के डमी चेक वितरित किये गये।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने सभी लाभार्थियों को शुभकामना देते हुये योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि जिला प्रशासन शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी रूप से पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!