गणेश चतुर्थी के दिन विधि—विधान से हुआ पूजा—अर्चना
भक्तों ने किया दर्शन, लगा जयकारा, माहौल हुआ भक्तिमय
जौनपुर। गणेश चतुर्थी से जनपद में जगह-जगह कहीं न कहीं भण्डारा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के ओलन्दगंज में स्थित संकट मोचन हनुमान मन्दिर के प्रांगण में अस्थायी रूप से स्थापित श्री गन्नू गणपति पूजा मित्र मण्डल द्वारा भी गणेश चतुर्थी के 5वें दिन पूरे विधि विधान से हवन पूजन करने के पश्चात बाद सायंकाल से भक्तों एवं राहगीरों में आलू दम वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर प्रसाद ग्रहण करने के लिये कतारबद्ध तरीके से एक-एक करके भक्तों ने प्रसाद लिया। वहीं प्रसाद को सुचारू रूप से बांटने के लिये समिति के संरक्षक गिरीश चन्द्र गुप्ता, संस्थापक राकेश वर्मा, अध्यक्ष अजय पुष्पाकर, महासचिव पार्थ मिश्रा, उपाध्यक्ष शिवा गुप्ता, रोहन जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, अतुल साहू, राजेश मौर्य, अभिषेक अग्रहरी, सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा, प्रियांश मिश्रा, सूर्यांश मिश्रा, ओम गुप्ता, रवि अग्रहरि, प्रिंस सिंह सहित तमाम लोग लगे रहे।
.jpg)







