Jaunpur News: समाजसेवी अशोक श्रीवास्तव की 5वीं पुण्यतिथि पर वृद्धजनों का नि:शुल्क हुआ उपचार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: समाजसेवी अशोक श्रीवास्तव की 5वीं पुण्यतिथि पर वृद्धजनों का नि:शुल्क हुआ उपचार


मानवता की सेवा एवं रक्षा करना ही सबसे बड़ा धर्म: शिवांशु श्रीवास्तव

बिपिन सैनी

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से समाजसेवी अशोक श्रीवास्तव की स्मृति में 5वीं पुण्यतिथि पर सुक्खीपुर स्थित वृद्धा आश्रम में सेवा उपचार कार्य किया गया। इस मौके पर निःशुल्क मेडिकल कैंप लगा जहां जनपद के वरिष्ठ चिकित्सकों ने113 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुये आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं एवं निःशुल्क दवा दिया

कार्यक्रम के दौरान वृद्धा आश्रम में रहने वाले सभी वृद्धजनों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।

यह सेवा कार्य स्व. अशोक जी के पुत्र एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव व अश्वनी श्रीवास्तव ने किया। साथ ही बताया कि मानवता की सेवा रक्षा करना ही मानव का सबसे बड़ा धर्म है जो सभी धर्मों में श्रेष्ठ है। दीन—दुखियों की सेवा रक्षा करना, भूखे को भोजन कराना, ग़रीब बहन बेटियों की शादी विवाह में मदद करना पीड़ित असहाय की मदद कर उपचार कराना मानवता की सेवा रक्षा का यही सबसे बड़ा धर्म है।

इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, कायस्थ कल्याण समिति के संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव आडिटर, महासभा के राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव, संरक्षक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष नवनीत श्रीवास्तव, बिजेन्द्र खरे, युवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!