वैभव वर्मा
जौनपुर। गणेश चतुर्थी पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर सड़कों, गलियों प्रत्येक घरों में लोग अपने भक्तिनुसार विघ्नहर्ता गणपति बप्पा जी की मूर्ति धूमधाम के साथ स्थापित की गई जिससे जनपद का वातावरण भक्तिमय में हो गया। 7 दिवसीय चलने वाला यह अनुष्ठान का संपूर्ण संचालन श्री गणपति पूजा महासमिति ट्रस्ट विगत 23 वर्षों से करती चली आ रही है। महासमिति के नियमों का पालन करते हुये ओलन्दगंज में श्री गन्नू गणपति पूजा मित्र मंडल बड़े धूमधाम एवं आस्था विश्वास के साथ गणपति महाराज का स्वागत करके स्थापित कर चतुर्थी के पहले दिन से ही पदाधिकारी द्वारा पूजा अर्चन शुरू कर दिया। सभी पदाधिकारी के चेहरे पर एक अलग खुशी देखने को मिली।
इस मौके पर समिति के संस्थापक राकेश वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी प्रीति वर्मा ने पूजा करने का संकल्प लिया। पूरे विधि विधान से लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने पूजा संपन्न करवाया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक गिरीश चंद गुप्ता, अध्यक्ष अजय पुष्पाकर, महासचिव पार्थ मिश्रा, रोहन जायसवाल, सचिव अभिषेक अग्रहरी, उपाध्यक्ष शिवा गुप्ता, दिव्यांशु गुप्ता, ओम अग्रहरि, रवि अग्रहरि, अतुल साहू, राजकुमार अग्रहरि, राजेश मौर्य तमाम मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।
.jpg)








